ख़बर देश बड़ी ख़बरें मनोरंजन

UAE के अखबार खलीज टाइम्स का खुलासा, मौत के 30 मिनट पहले ये सब हुआ श्रीदेवी के साथ

actress

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात को निधन हो गया। आज उनकी डेडबॉडी को दुबई से मुंबई लाया जाएगा और शाम तक उनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं श्रीदेवी की मौत को लेकर दुबई के एक अखबार ने चौका देने वाला खुलासा किया है। मौत से 30 मिनट पहले श्रीदेवी के साथ क्या-क्या हुआ इसकी पूरी रिपोर्ट यूएई के अखबार खलीज टाइम्स ने छापी है। 

अखबार ने खुलासा किया कि श्रीदेवी बाथटब मे बेसुध गिरी पड़ी थी। अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बात की। इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं।

15 मिनट तक जब वो बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने तेज धक्का देकर दरवाजा खोला, श्रीदेवी अंदर बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं। उसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को उठाया और बेड पर लिटाया और उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन श्रीदेवी नहीं उठी। उसके बाद बोनी कपूर ने अपने दोस्त को फोन किया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जब तक पुलिस होटल पहुंची तब तक श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। 

बता दें कि आज शाम तक  श्रीदेवी का शव मुंबई लाया जाएगा और वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी के शरीर का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद देशभर में शोक की लहर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *