देवी सरस्वती के गिने-चुनें मंदिरों में शामिल श्रृंगेरी का शारदा मंदिर अपने अनोखे इतिहास और पूजा विधि के लिए जाना जाता है।
श्रृंगेरी का शारदम्बा मंदिर, आदि शंकराचार्य द्वारा 8वीं सदी में बनाया गया था। मंदिर बहुत ही खूबसूरत है और यहां देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। श्रृंगेरी तुंगा नदी के तट पर बसा है जो हिंदुओं के जाने-माने तीर्थस्थलों में शामिल है और साथ ही उनके लिए भी जो आदि शंकराचार्य को पूजते हैं।…
