झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के लिए आधिकारिक विज्ञापन (विज्ञापन संख्या–01/2026) जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
योग्य भारतीय नागरिक 31 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी बहाली:
इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक पद पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं में हैं।
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) – 42 पद
उप समाहर्त्ता (Deputy Collector) – 28 पद
जनसंपर्क पदाधिकारी – 10 पद
सहायक नगर आयुक्त/कार्यपालक पदाधिकारी – 10 पद
प्रोबेशन पदाधिकारी – 4 पद
सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) – 3 पद
जिला समादेष्टा – 2 पद
सहायक निबंधक – 2 पद
काराधीक्षक – 2 पद
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा:
इन सभी पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है, जबकि अनारक्षित श्रेणी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है—
BC-I/BC-II : 37 वर्ष
महिलाएं : 38 वर्ष
SC/ST : 40 वर्ष
चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (PT) आयोजित की जाएगी, जिसमें 400 अंकों के सामान्य अध्ययन के दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (लिखित) और फिर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
शारीरिक योग्यता (वर्दीधारी पदों के लिए):
DSP, जिला समादेष्टा और काराधीक्षक जैसे पदों के लिए शारीरिक मानक अनिवार्य हैं।
सामान्य/पिछड़ा वर्ग पुरुष: न्यूनतम लंबाई 165 सेमी
SC/ST पुरुष: न्यूनतम लंबाई 162 सेमी
महिलाएं: न्यूनतम लंबाई 155 सेमी (SC/ST के लिए 152 सेमी)
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।


