IPS 2024 बैच के प्रशिक्षु अफसरों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 2024 बैच के प्रशिक्षणाधीन पदाधिकारियों — श्री अंकित सिन्हा, श्री राजकुमार जयराजू एवं सुश्री साक्षी जमुआर ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान तीनों प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए और झारखंड पुलिस अकादमी में मिल रहे व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत करते हुए कहा कि ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना ही एक अच्छे पुलिस अधिकारी की पहचान है।
मुलाकात के अवसर पर झारखंड पुलिस अकादमी, हज़ारीबाग के निदेशक श्री अखिलेश कुमार झा तथा पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजया लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि 77वें आर.आर. बैच के ये परीक्ष्यमान IPS अधिकारी 23 नवंबर 2025 को झारखंड कैडर में योगदान दे चुके हैं और वर्तमान में राज्य में विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ करेंगे।


