breaking news झारखंड रांची

HEC कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

HEC कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कॉलोनी के लीज वाले क्वार्टरों से भी अवैध और अतिरिक्त निर्माण हटाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। उपायुक्त और एसएसपी को भी इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही जिला पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिरिक्त और अतिक्रमण को लेकर नगर प्रशासन विभाग में कई शिकायतें भी मिली हैं।

 

पिछले दिनों भी HEC कॉलोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान कॉलोनी के विभिन्न क्वार्टरों में किए गए अवैध निर्माण तोड़ा गया। कुछ लोगों ने खुद निर्माण हटाने की बात कही। इसके बाद उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया। नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ सीआईएसएफ, धुर्वा थाना और निगम के सुरक्षाकर्मी इसमें शामिल हुए थे।

 

इस अभियान में टीम सबसे पहले बी 403 सेक्टर थ्री पहुंची। यह क्वार्टर HEC के पूर्व कर्मचारी महेंद्र सिंह के नाम पर दीर्घकालीन लीज पर आवंटित है। इस क्वार्टर में काफी बड़ा निर्माण किया गया था । इसकी शिकायत नगर प्रशासन विभाग से मोहल्ले के लोगों ने की थी। इसके बाद यहां कार्रवाई की गई। अवैध निर्माण तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगाई गई थी। करीब 40 प्रतिशत निर्माण तोड़ने के बाद क्वार्टर में रहने वाले ने खुद निर्माण तोड़ने की बात कही। नगर प्रशासन विभाग ने उन्हें एक सप्ताह में निर्माण हटाने का समय दिया। इसके बाद सेक्टर तीन के ही बी 488 में किए गए निर्माण तोड़ने भी टीम पहुंची थी । यहां निर्माण तोड़ने का काम शुरु किया गया, तभी कुछ महिलाएं निकल गईं। वह जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो गईं। हंगामा किया जाने लगा। बाद में क्वार्टर वाले ने एक सप्ताह में खुद निर्माण तोड़ने की बात कही। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण तोड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *