नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सैमसंग के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन पर इन दिनों लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए6 अमेजन इंडिया पर ऑफर्स के साथ सस्ते में मिल रहा है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 12,200 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में

 

सैमसंग गैलेक्सी A6 पर मिलने वाले ऑफर्स:

 

सैमसंग गैलेक्सी A6 के 4GB रैम और 32GB मेमोरी वाले वेरिएंट को भारत में 21,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह फोन 2,000 रुपये डिस्काउंट के साथ 19,990 रुपये में उपलब्ध है। यह डिस्काउंट सिर्फ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। रिटेल स्टोर पर यह फोन लॉन्च प्राइस में ही मिल रहा है। फिलहाल इसके 64GB वाले वेरिएंट के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है। लॉन्च होने के बाद भी यह वेरिएंट भारत में सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 22,990 रुपये के लॉन्चिंग प्राइस से 1,000 रुपये कम में इसे सेल के लिए उतार सकती है।