breaking news
बच्चों को स्कूल नहीं भेजने पर पांच दिन तक थाने में बैठाने का यूपी के मंत्री ने दिया बयान
बलिया (यूपी): उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वह अपने बच्चों को स्कूल ना भेजने वाले अभिभावकों को पांच दिन तक थाने में भूखा-प्यासा बैठाएंगे। यह बयान सरकार के लिये असहज स्थिति पैदा कर सकता है। उत्तर प्रदेश : हर जनपद में खुलेगा विकलांगों के लिए विद्यालय प्रदेश…
कीटनाशक के छिड़काव ने ले ली 20 किसानों की जान
मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे 20 किसानों के दर्दनाक मौत की खबर है। करीब 700 अस्पताल में भर्ती हैं और 25 रोशनी खो चुके हैं। ये किसान अपनी कपास की फसल को कीड़े से बचाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे थे। स्थानीय किसान नेता देवानंद पवार के मुताबिक, किसानों…
युद्ध के लिए तैयार है वायुसेना: एयर चीफ मार्शल
नई दिल्ली: वायुसेना आज अपना 85वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने दिल्ली के करीब हिंडन एयरबेस पर वायुसैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वायुसेना कम समय में ही युद्ध करने के लिए तैयार है। उन्होनें कहा कि युद्ध हो या फिर कोई प्राकृतिक…
सिक्किम में नाथू-ला बार्डर पहुंचीं रक्षामंत्री
सिक्किम । देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नाथू-ला का दौरा किया। वहां उन्होंने चीनी सैनिकों से बातचीत की। चीन-भारत सीमा के दौरे के दौरान रक्षामंत्री ने हाथ जोड़कर शनिवार को चीनी जवानों को नमस्ते कह अभिवादन तो किया ही साथ ही भारतीय अभिवादन ‘नमस्ते’ का अर्थ पूछ डाला। उन्होंने पूछा, ‘क्या आप नमस्ते…
एयरफोर्स डे पर आसमान में विमानों की गर्जना
गाजियाबाद। देश की वायुसेना रविवार को अपना 85वां स्थापना दिवस मना रही है। सुबह 8 बजे से हिंडन एयरबेस में कार्यक्रम शुरू हुआ। वायुसेना प्रमुख वीएस धनोआ ने वायुसैनिकों को संबोधित किया और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वायुसेना की तैयारियों व दमखम के बारे में बताया। इस मौके पर वायुसेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन…
दारूल उलूम ने जारी किया फतवा, आइब्रो बनवाना और बाल कटवाना जायज नहीं
प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर जारी फतवे पर कायम रहते हुये दोहराया है कि फैशन परस्ती के लिए बाल कटवाना और आंखों की भौंहों को बनवाना इस्लाम में जायज नहीं है। दारूल उलूम ने ऑन लाइन फतवा जारी कर कहा था कि मुस्लिम महिलाओं का आइब्रो बनवाना और…
हमले के पांच दिन बाद भी खाली हाथ लास वेगास की पुलिस
लास वेगास (रायटर)। हमले के पांच दिन बाद भी अमेरिकी पुलिस लास वेगास में हुई सबसे भीषण फायरिंग की घटना के उद्देश्य तक पहुंच पाने में नाकाम है। इस घटना में 58 लोग मारे गए थे जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए थे। दस मिनट तक फायरिंग करने के बाद 64 वर्षीय करोड़पति हमलावर स्टीफन पैडक…
पाकिस्तान में बस और वैन की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 30 घायल
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को दो वाहनों की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 30 घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान प्रांत के मस्तांग इलाके में एक बस और एक वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस एवं राहत अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या…
अमेरिका सऊदी अरब को बेचेगाअपना सबसे एडवांस हथियार
अमेरिकी सरकार जल्द ही सउदी अरब को अपना एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘थाड़’ बेच सकती है। इससे पहले अमेरिका सउदी अरब के पड़ोसी कतर और संयुक्त अरब अमीरात को भी ये टेक्नोलॉजी बेच चुका है। थाड़ को दुनिया के सबसे मॉडर्न और एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्टम के तौर पर भी जाना जाता है। मीलों की…
उत्तर कोरिया पर आर्थिक और कूटनीतिक दबाव डालता रहेगा अमेरिका
वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया पर अधिकतम आर्थिक और कूटनीतिक दबाव डालना जारी रखेगा, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘‘सभी विकल्प खुले होने’’ की अपनी नीति पर कायम हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा ट्रंप के पास एक अतुलनीय टीम है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसने गठबंधन सहयोगियों और दुश्मनों…
इंसानों को फिर चांद पर भेजेगा नासा
वाशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन नासा को निर्देशित करेगा कि वह चांद पर लोगों को उतारने और लाल ग्रह या उससे आगे अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले चंद्रमा की स्तह पर उपस्थिति स्थापित करें। दि वर्गा ने गुरुवार को खबर दी कि पेंस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल ऑप-एड में प्रशासन…
डोकलाम पर आ रही खबरों को सरकार ने नकरा
नई दिल्ली। डोकलाम में चीन द्वारा सड़क चौड़ीकरण और चीनी सौनिकों की मौजूदगी से जुड़ी खबरों को केंद्र सरकार ने नकार दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि डोकलाम में जहां भारत और चीन की सेना आमने-सामने थी वहां कोई नई गतिविधि नहीं हुई है। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 28 अगस्त के बाद…
हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा के तीसरे नाम का खुलासा
हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आई हनीप्रीत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हनीप्रीत का एक तीसरा नाम भी है। इसी नाम पर उसका एक फेसबुक अकाउंट भी है। तीसरे नाम पर ही उसका एक फर्जी सिम कार्ड भी था। हालांकि, कुछ दिनों पहले उस फेसबुक अकाउंट से तमाम जानकारियां हटा दी गईं। हनीप्रीत…
PM मोदी ने किया द्वारका पुल का शिलान्यास, बाेले GST में बदलाव से 15 दिन पहले आई दिवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर शनिवार सुबह जामनगर पहुंचे। एयरपोर्ट पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पीएम मोदी ने द्वारका पहुंच कर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन किए। द्वारकाधीश मंदिर से निकलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ओखा- बेट द्वारका पुल का शिलान्यास किया। अपने…
यूनिवर्सिटी की परीक्षा में भगवान गणेश बने परीक्षार्थी !
बिहार के एक विश्वविद्यालय के स्नातक वाणिज्य की परीक्षा में भगवान गणेश शामिल होंगे। यह सुनकर आपको भले आश्चर्य हो रहा होगा, परंतु यह हकीकत है। दरभंगा के ललित नारायण विश्वविद्यालय के एक छात्र के एडमिट कार्ड पर न केवल भगवान गणेश की तस्वीर चिपकाई गई है, बल्कि गणेश नाम से हस्ताक्षर भी बना दिए…
