breaking news
आज कई जगहों में घंटों नहीं रहेगी बिजली
रांची | शहर में सोमवार को आरपीडीआरपी योजना के तहत कई काम होने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली नहीं रहेगी। सोमवार को 11 केवी कृष्णापुरी फीडर सुबह 11 से 4 बजे तक बंद रहेगा। इससे कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी व आसपास के क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी। 33 केवी एयरपोर्ट फीडर सुबह 11…
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से आयोजित नौंवी इमा कप रांची जिला कराटे प्रतियोगिता मे संत जोसेफ क्लब चैंपियन
संत जोसेफ क्लब मे इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) की ओर से आयोजित नौंवी इमा कप रांची जिला कराटे प्रतियोगिता मे संत जोसेफ क्लब की टीम आेवर आॅल चैंपियन बनने का सपना सकार किया। दूसरे स्थान पर हिनू क्लब आैर तीसरे स्थान पर गांधी नगर क्लब रही। वहीं, अनुशासित टीम का खिताब फादर अग्नेल स्कूल…
जीएसटी की दर घटने के बाद रांची में भी कई इलेक्ट्रानिक सामान की कीमतें घट गई हैं। जीएसटी 28 से 18% किए जाने से बाद…
जीएसटी की दर घटने के बाद रांची में भी कई इलेक्ट्रानिक सामान की कीमतें घट गई हैं। जीएसटी 28 से 18% किए जाने से बाद कंपनियों ने कई उत्पादों की कीमते घटाई हैं। गोदरेज एप्लाइंसेज व सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने उत्पादों की कीमतें 7 से 8% तक कम कर दी हैं। भारत इलेक्ट्रानिक्स के संचालक मोहम्मद…
हिंदपीढ़ी इलाके में चिकनगुनिया और डेंगू के महामारी का रूप लेने का मामला सामने आने के बाद रांची नगर निगम की नींद खुली
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में चिकनगुनिया और डेंगू के महामारी का रूप लेने का मामला सामने आने के बाद रांची नगर निगम की नींद खुली। इस इलाके में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ मच्छरों को भगाने के लिए नालियों में फाॅगिंग का कार्य भी तेज कर दिया गया है। रांची नगर निगम की…
ब्रिटेन : महिला के शरीर में दो कोख और दोनों में पल रहे थे बच्चे
किसी औरत के जुड़वां और तीन-चार बच्चों की डिलीवरी एक साथ होने की बातें तो सुनी होंगी लेकिन ब्रिटेन की जेनिफर का मामला इससे भी अनोखा है। खुद जेनिफर भी उस समय चौंक गईं जब उन्हें पता चला कि उनकी दो कोख हैं और दोनों में ही बच्चे पल रहे हैं। आगे, तमाम कष्ट सहते हुई डिलीवरी…
काजोल: 5 अगस्त 2018 को अपना 44वां जन्मदिन मनाया .
काजोल 5 अगस्त 2018 को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में काजाेल का सफर 1992 में आई फिल्म बेखुदी से शुरू हुआ था। उस वक्त वे महज 17 साल की थीं। लेकिन काजोल की फैमिली पिछली 3 पीढ़ियाें से बॉलीवुड में सक्रिय है। काजोल की परनानी रत्तन बाई ने उस दौर में फिल्मों में सिगिंग…
2011 के बाद पहली बार भारतीय बल्लेबाज बना रैंकिंग में नंबर-1
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो अच्छी पारियां खेली। पहली पारी में उन्होंने शतक (149) जमाया तो दूसरी पारी में अर्धशतक (51) बनाया। इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। विराट अब करियर बेस्ट 934 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए…
न्यूयॉर्क: सोनाली बेन्द्रे ने मनाया फ्रेंडशिप डे.
सोनाली बेंद्रे ने फ्रेंडशिप डे पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे सुजैन खान और गायत्री जोशी के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन इस फोटो में सोनाली का बाल्ड लुक देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों उन्होंने कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए अपने बालों को छोटा करवा लिया था, लेकिन अब उनके सारे बाल…
मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी सुप्रीम कोर्ट आएंगी; 68 साल में पहली बार एक साथ 3 महिला जज होंगी
मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफारिश को मंजूरी मिल गई। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट के 68 साल के इतिहास में पहली बार एक साथ तीन महिला जज होंगी। जस्टिस आर भानुमति और जस्टिस इंदु मल्होत्रा पहले से सुप्रीम कोर्ट में जज हैं। केंद्र ने जिन तीन…
थंडर स्टॉर्म विकसित होने से प्रदेश में आंधी-पानी जारी
उत्तरप्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवात का असर बिहार पर दिख रहा है। यूपी से सटे बिहार के इलाकों में लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित होने से प्रदेश में आंधी-पानी जारी है। वहीं मानसून ट्रफ के यूपी होते हुए झारखंड शिफ्ट होने के कारण बिहार में बारिश फिर से रुकने की संभावना है। आर्द्रता अधिक होने के कारण…
रांची: गोस्सनर कॉलेज में वोकेशनल कोर्स की खाली सीटों के लिए दाखिला शुरु
गोस्सनर कॉलेज में वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत संचालित बीबीए, बीएससी- सीए एंड आईटी, मॉस कॉम व बायोटेक्नोलॉजी में बीपीएल कोटे के तहत अब तक कुछ स्थान रिक्त हैं। प्रो. इंचार्ज डॉ. ई आर टुडू ने बताया कि इसमें एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं।
युवक ने अपनी ग्रर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए 90 हजार रुपये की घड़ी की ठगी
दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले एक 22 वर्षीय बीटेक ग्रेजुएट युवक ने अपनी ग्रर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए 90 हजार रुपये की घड़ी की ठगी की। युवक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपनी प्रेमिका को सरप्राइज देना चाहता था और उसके पास पैसे नहीं थे। पुलिस ने युवक से घड़ी…
साइबर ठगों ने निकाल ली रेल कर्मचारी की सैलरी
रांची | हटिया स्टेशन पर पूछताछ केंद्र में कार्यरत रेलकर्मी जीतेंद्र कुमार झा के सैलरी अकाउंट से साइबर ठगों ने 26,500 रुपए निकाल लिए। एक बार में 20 हजार रुपए और दूसरे बार 6500 रुपए निकाले गए। जीतेंद्र ने बताया कि यह पैसा बिहार के गया शहर स्थित एटीएम से निकाला गया। इसे लेकर डीआरएम…
झारखण्ड: टेनिस क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की|
रांची | अजमेर में चल रहे चार दिवसीय बालक एवं बालिका सीनियर टेनिस क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने दोनों ही वर्गों में जीत दर्ज की। बालक वर्ग ने मुंबई को तीन विकेट से हराया। झारखंड के रजनीश ने हैट्रिक विकेट लिया। बालिका वर्ग ने महाराष्ट्र को नौ विकेट से पराजित किया। झारखंड की…
डाक केंद्र: देश के नाम खत लिखे , मिलेगा Rs.50 हजार इनाम
भारतीय डाक विभाग ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता करा रहा है। उद्देश्य है बच्चों और युवाओं में गुम होती पत्र लेखन कला को फिर से जीवंत करना। थीम रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित आमार देशेर माटी से प्रेरित है। विषय है ‘मेरे देश के नाम खत’। यह प्रतियोगिता राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होनी है। अंतिम…
