breaking news
टॉप 74 क्रिकेटर्स की लिस्ट से बाहर युवराज
नई दिल्ली। क्या टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खत्म हो गया है। कम से कम राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए चुनी टीम से उनको बाहर रखकर तो इसी तरफ इशारा किया है। मौजूदा दौर में सबसे अनुभवी होने क बाद भी युवराज को बोर्ड एकादश की…
प्रीमियर फुटसाल से जुड़ीं सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने फुटबॉल लीग में केरल कोबराज़ की सह मालकिन बन गई हैं। प्रीमियर फुटसाल ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की। सनी लियोनी सहमालिक होने के साथ-साथ टीम की ब्रांड एबेंसडर भी बनी हैं। प्रीमियर फुटसाल का दूसरा सत्र 15 सितंबर से मुंबई में शुरू होगा जहां 17 सितंबर तक…
भारत की बादशाहत कायम, ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर खिसका
आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें टीम इंडिया टॉप पर बरकरार है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो चौथे से पांचवें पायदान पर खिसक गई…
ओल्टमेंस की जगह मारिन शोर्ड बने पुरूष हाॅकी टीम के कोच
नई दिल्लीः एक हैरानीभरे फैसले में आज भारतीय महिला हाकी टीम के कोच मारिन शोर्ड को पुरूष टीम का मुख्य कोच बनाया गया जो पद से हटाए गए रोलेंट ओल्टमेंस की जगह लेंगे। विश्व कप विजेता जूनियर टीम के कोच हरेंद्र सिंह को सीनियर महिला टीम का हाई परफार्मेंस विशेषज्ञ कोच बनाया गया है। मारिन…
रयान इंटरनेशनल स्कूल के टॉयलेट से मिला 7 साल के बच्चे का शव
गुड़गांव: गुरुग्राम के नामी रयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले 7 साल के बच्चे का शव वॉशरूम में मिला है। शव के पास से चाकू बरामद हुआ है। बच्चे की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस वहां पर पहुंची हुई है और जांच कर रही…
शरद यादव ने आतंकियों से की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना
जेडीयू के राज्यसभा सांसद और बागी नेता शरद यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना आतंकियों से की है। पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस के बीफ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद यादव ने कहा कि सब जानते हैं कि ये आतंकी कौन हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री को पता नहीं है कि…
भारत आने से पहले बीफ अपने देश में खाकर आएं : पर्यटन राज्य मंत्री
नई दिल्ली: नए केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोंस ने विदेशी पर्यटकों को सलाह देते हुए कहा है कि यदि वह भारत आना चाहते हैं तो उससे पहले अपने देश में ही बीफ खाकर आएं। गुरुवार को भुवनेश्वर में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स कन्वेंशन में हिस्सा लेने पहुंचे अल्फोंस से जब गोरक्षकों की हिंसा की…
डेरे की गुफा में सर्च टीम, कंट्रोल रूम व तीन कमरे सील
सिरसा । यहां डेरा सच्चा सौदा में तलाशी अभियान जारी है। पूरे डेरे को अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस ने अपने कब्जे में लिया हुआ है। ऑपरेशन के दौरान डेरा में भारी संख्या में पुरानी करंसी मिली हैं। कई हार्ड डिस्क और कंप्यूटर कब्जे में लिया गया है। डेरा के अंदर तीन कमरे सील किए…
लगता नहीं है जी मेरा उजड़े दयार में… बहादुर शाह जफर की दरगाह पर पहुंचे पीएम मोदी
यंगून: पीएम नरेंद्र मोदी अपने म्यांमार दौरे के आखिरी दिन बागान और यंगून की यात्रा पर हैं। वह आज भारत के आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की दरगाह पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी 2012 में बहादुर शाह जफर की दरगाह पर गए थे। बहादुर शाह जफर के दिल में एक कवि बसता था।…
रेल होटल घोटाला: लालू और तेजस्वी पर CBI ने कसा शिकंजा
पटना । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिजनों की मुश्किलें कम होने की बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। सीबीआइ ने अब रेलवे होटल के टेंडर घोटाला मामले में लालू और तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है। सीबीआइ ने समन भेजकर लालू और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। रेलवे…
अब राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार, दिल्ली में पटरी से उतरे इंजन
देश के रेलमंत्री को बदल दिया गया, लेकिन फिर भी रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी शक्तिपुंज एक्सप्रेस और रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें हादसे का शिकार हो गईं। दिल्ली के शिवाजी ब्रिज के पास रांची राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और पावर कार…
24 साल बाद पीड़ितों को मिला इंसाफ, जख्मों पर लगा मरहम
नई दिल्ली। मुंबई के बारे में कहा जाता है कि ये शहर कभी रुकता नहीं है। लोग अपनी रफ्तार से चलते रहते हैं और मायानगरी भी उसी कदम ताल के साथ आगे बढ़ती रहती है। लेकिन 1993 का वो वर्ष एक ऐसा दर्द दे गया, जिसकी टीस देश के हर हिस्से के लोग समान रूप…
बाढ़ राहत के लिए गुजरात ने फिर दी 5 करोड़ की मदद, पर अब लौटाने वाली बात नहीं
गुजरात इस बार फिर बाढ़ ग्रस्त बिहार को 5 करोड़ की मदद दे रहा है। पिछली बार जब गुजरात सरकार ने मदद दी थी तब राजनीतिक कारणों की वजह से 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 करोड़ रुपए लौटा दिए थे। लेकिन ये संयोग ही है कि 2008 के बाद बिहार में इसी साल…
कोलकाता में शाह के प्रोग्राम के लिए स्टेडियम बुकिंग कैंसल
कोलकाता । अमित शाह के कोलकाता में अगले हफ्ते होने वाले प्रोग्राम के लिए स्टेडियम की बुकिंग कैंसल कर दी गई है। यह स्टेडियम ममता बनर्जी सरकार के कंट्रोल में है। शाह 11 से 13 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। पार्टी ने 26 अगस्त को प्रोग्राम के लिए नेताजी इंडोर स्टेडियम बुक…
श्रीलंका में भारतीय क्रिकेटर की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत
श्रीलंका में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने गए क्रिकेटर की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह 12 वर्षीय क्रिकेटर पमुनुगमा स्थित होटल में तीन अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ स्विमिंग पूल में गया था। दुर्घटना के बाद उसे पमुनुगमा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। क्रिकेटर…
