चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, मलबे में फंसे कई वाहन

breaking news

नई दिल्ली: चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भीषण भूस्खलन हुआ है। इसमें सड़क पर खड़े कई वाहन मलबे के अंदर फंस गए हैं। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बेहद करीब ढल्ली टनल के पास हुआ, जब पहाड़ का एक छोटा सा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से कई गाड़ियां इसमें दब गई है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। डीएसपी रजिन्दर सिंह ने बताया कि तीन लोगों को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। पुलिस ने ट्रैफिक को संजौली की तरफ डाइवर्ट कर दिया है।

दो दिन पहले चार लोगों की हो गई थी मौत
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के दो अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन के कारण शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई थी। पिछले कुछ समय से राज्य में लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन से राज्य के मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों लोग फंस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *