पहाड़ी मंदिर परिसर में छापेमारी, अड्डाबाजी-नशाखोरी करते चार युवक पकड़े गए

रांची के पहाड़ी मंदिर के आसपास अड्डाबाजी और नशाखोरी की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी अभियान में चार युवकों को पकड़ा गया है।

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मंदिर और आसपास के इलाकों में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी सदर कुमार रजत के नेतृत्व में बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया।
सुखदेव नगर थाना पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में अड्डाबाजी और नशाखोरी में शामिल चार युवकों को पकड़ लिया गया। सभी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने पकड़े गए युवकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों की गरिमा बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *