निकाय चुनाव से पहले लाइसेंसी हथियार जमा कराने की मांग, सरकार पर आदित्य साहू का हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव से पहले भी सरकार ने लाइसेंसी हथियार जमा कराने का निर्देश जारी नहीं किया है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य के 48 निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक लाइसेंसधारी हथियारों को थाना में जमा कराने का आदेश जारी नहीं हुआ है। उनके मुताबिक इससे यह संदेश जा रहा है कि सरकार भय और आतंक के साए में चुनाव कराना चाहती है।
साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल पहले से बढ़ा हुआ है और सरकार उनके प्रति नरम रुख अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इसका फायदा सरकार अपने समर्थित उम्मीदवारों को पहुंचाना चाहती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग की कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अविलंब लाइसेंसी हथियार जमा कराने का निर्देश जारी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *