पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रतनाग और सीढ़ा के जंगली इलाके में वन भूमि पर लगी करीब 10 एकड़ अफीम/पोस्ता की अवैध फसल को नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस बल ने तीन ट्रैक्टरों की मदद से मौके पर ही पूरी फसल को विनष्ट किया। कार्रवाई के दौरान नौडीहा बाजार थाना, कुहकूह कला पुलिस पिकेट और छतरपुर वन विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।
पुलिस के अनुसार, अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


