चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जिला आयुष पदाधिकारी 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार


भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने चतरा में बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी की टीम ने जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी एक काम के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और सत्यापन के उपरांत कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *