रिम्स से बाल कैदी फरार, पेट दर्द के इलाज के लिए लाया गया था अस्पताल, सुरक्षा में बड़ी चूक बताई जा रही है


रांची के रिम्स अस्पताल से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पेट दर्द की शिकायत के बाद बाल सुधार गृह प्रशासन ने उसे दो दिन पहले रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया था।
मंगलवार अहले सुबह इलाज के दौरान बाल कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। फरार बाल कैदी को पहले रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था।
सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बाल कैदी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *