चतरा में अवैध अफीम खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 113 एकड़ फसल नष्ट


चतरा पुलिस ने जिले में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 113 एकड़ वन भूमि में लगी फसल को नष्ट किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चतरा श्री सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।
अभियान के दौरान कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बूटकुइया एवं सुखवाई में लगभग 32 एकड़, लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम लारे और होसिर में करीब 77 एकड़, वशिष्ठनगर थाना अंतर्गत ग्राम कुरखेता में लगभग 3 एकड़ तथा राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरियोखाप में करीब 1 एकड़ भूमि में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार, अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
चतरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध अफीम की खेती न करें और ऐसी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *