एनटीपीसी भूमि अधिग्रहण विवाद पर राज्यपाल से मिले योगेंद्र साव व अंबा प्रसाद, सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन


बड़कागांव, केरेडारी और पतरातु क्षेत्र में एनटीपीसी एवं उसकी संबद्ध कंपनियों द्वारा किए जा रहे कथित अवैध भूमि अधिग्रहण, पुलिस अत्याचार और ग्रामीणों के शोषण के खिलाफ पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने प्रभावित एवं विस्थापित ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज माननीय राज्यपाल से मुलाकात की।
इस दौरान ग्रामीणों की ओर से राज्यपाल को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें एनटीपीसी, अडानी, ऋत्विक माइनिंग, बीजीआर, एनएमडीसी, एनटीपीसी पतरातु सहित अन्य कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *