पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आबून एवं बनरचुआं के जंगली इलाके में स्थित वन भूमि पर संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती को पूरी तरह विनष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में पांकी थाना एवं ताल पिकेट के पदाधिकारी व जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम भी संयुक्त रूप से शामिल रही।
पुलिस ने बताया कि अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त लोगों की पहचान एवं पता सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। पहचान होने के बाद दोषियों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


