रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राज्यभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, महुआ मांझी सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान “रघुपति राघव राजा राम” की भक्ति धुन के साथ दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाले हैं। बापू के विचार देश को एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।



