बाबूलाल मरांडी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा बोले— मन का दबाव कम करें, कृष का गाना सुनें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया है। सिन्हा ने मरांडी के बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि विपक्ष तथ्यहीन और निराधार आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
राकेश सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी को अपने मन-मस्तिष्क का दबाव कम करने की जरूरत है और इसके लिए उन्हें ‘कृष’ फिल्म का गाना सुनना चाहिए, ताकि वे कुछ देर सुकून महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष को केवल बयानबाजी से ही फुर्सत नहीं मिल रही।
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि झारखंड की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। आने वाले समय में जनता विपक्ष को उनके बयानों और राजनीति का करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *