सिमडेगा पेंशनर समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधायक भूषण बाड़ा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों से जुड़ी कई लंबित समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष विस्तार से रखा।
पेंशनरों ने पेंशन भुगतान में हो रही देरी, बकाया राशि के भुगतान, महंगाई भत्ते सहित अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक भूषण बाड़ा ने पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि पेंशनर समाज ने अपने सेवाकाल में राज्य और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ऐसे में उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेंशनरों के हित में हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान पेंशनर समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


