असम विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर राज्य के काटीगोड़ा में आज एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया,

असम विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर राज्य के काटीगोड़ा में आज एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें संबोधन का अवसर मिला। इस जनसभा में आम जनता की भारी और उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता विकास के साथ-साथ बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस जनसभा में श्रीभूमि (करीमगंज), हैलाकांडी और सिलचर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने संकेत दे दिया है कि इस बार बराक वैली की राजनीति एक नई करवट लेने जा रही है।
जनसभा के दौरान यह भी देखने को मिला कि समूचे असम में एक नई राजनीतिक चेतना का संचार हो रहा है और कांग्रेस के पक्ष में लहर बनती नजर आ रही है। संबोधन में कहा गया कि भ्रष्टाचार से त्रस्त असम की जनता अब सरकार को जवाब देने और भेदभाव से भरे सिस्टम को समाप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सभा की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि हर सफल जनसभा की तरह आज भी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह हमारी एकता और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है।
नेतृत्व ने कहा कि हमारी एकजुटता और सांगठनिक क्षमता ही असम के आम जनमानस के हितों की रक्षा का मजबूत आधार है और इसी के बल पर राज्य में सकारात्मक बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *