रांची में दिल दहला देने वाली डकैती, हथियारबंद बदमाशों का परिवार पर बर्बर हमला, मासूम गंभीर घायल



राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोकामना नगर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली डकैती की घटना सामने आई है। करीब 6 हथियारबंद अपराधियों ने सुमेश महतो के घर में जबरन घुसकर जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
अपराधियों की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 13 वर्षीय मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा। बदमाशों द्वारा किए गए हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डकैत हथियारों के बल पर घर में रखे नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *