चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों–नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

चाईबासा:
झारखंड के सारंडा जंगल क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ पश्चिम सिंहभूम जिले के घने जंगलों में उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षा बल विशेष अभियान के तहत इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
बताया जा रहा है कि सुबह अचानक हुई फायरिंग के बाद दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मुठभेड़ से जुड़े विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *