भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को डॉ. प्रदीप वर्मा ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति उनकी गहरी समझ तथा कार्यकर्ताओं के साथ उनका सशक्त संवाद पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की युवा ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और संगठनात्मक क्षमता से भारतीय जनता पार्टी ‘अंत्योदय’ और ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
डॉ. वर्मा ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर देश के विकास और सामाजिक न्याय के लक्ष्यों को नई गति प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *