चतरा पुलिस ने 07 एकड़ में की जा रही अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट


चतरा :
पुलिस अधीक्षक चतरा श्री सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफीम की खेती के उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सादर थाना, चतरा अंतर्गत ग्राम संघरी में 02 एकड़ तथा लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरहद में 05 एकड़, कुल 07 एकड़ वन भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है एवं उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
चतरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध अफीम की खेती न करें और न ही किसी को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने दें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को देकर अभियान में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *