उरीमारी थाना क्षेत्र में फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम, राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
हजारीबाग :
हजारीबाग पुलिस ने उरीमारी थाना क्षेत्र में फायरिंग की एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को उरीमारी स्थित एक कोलियरी कंपनी से रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से राहुल दुबे एवं आशीष साव के निर्देश पर गिरोह द्वारा फायरिंग की योजना बनाई गई थी। योजना के तहत गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से उरीमारी पहुंचकर कोलियरी क्षेत्र की रेकी करने के बाद शाम होने की प्रतीक्षा में जंगल की ओर चले गए थे।
इसी दौरान पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि उरीमारी ओपी क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित SIT टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग एवं छापामारी अभियान चलाया।
छापामारी के क्रम में रिलैक्स होटल के पास से राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य राजदीप साव को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम हेन्देगीर में छापामारी कर मुनिका कुमारी को भी हिरासत में लिया गया।
बरामदगी :
राजदीप साव से
01 पुलिस कार्बाइन (लोडेड)
मैगजीन में 03 जिन्दा गोली
01 देशी पिस्टल (लोडेड)
02 जिन्दा गोली
मुनिका कुमारी के घर से
01 देशी पिस्टल (लोडेड)
मैगजीन में 02 जिन्दा गोली
AK-47 राइफल के 04 खाली मैगजीन
SLR राइफल के 05 खाली मैगजीन

