अवैध अफीम/पोस्ता खेती के खिलाफ बड़ा अभियान, पलामू पुलिस ने 4 एकड़ फसल की विनष्टपलामू |

अवैध अफीम/पोस्ता खेती के खिलाफ बड़ा अभियान, पलामू पुलिस ने 4 एकड़ फसल की विनष्ट
पलामू |
पलामू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आबून के जंगली इलाके में वन भूमि पर की जा रही अफीम/पोस्ता की अवैध खेती को नष्ट किया है।
आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को पांकी थाना और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए विनष्टीकरण अभियान में लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में लगी अफीम/पोस्ता की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
इस संयुक्त कार्रवाई में पांकी थाना के पदाधिकारी पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साय, स०अ०नि० मो० जावेद, स०अ०नि० रविन्द्र कुमार तथा ताल पिकेट के पदाधिकारी स०अ०नि० मुरारी दास, स०अ०नि० सुनील सुभाष भेंगरा के साथ सशस्त्र बल एवं वन विभाग की टीम शामिल रही।
पुलिस के अनुसार, अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम और पते के सत्यापन के बाद वन विभाग द्वारा संबंधित लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पलामू पुलिस और वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *