ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रखेंगे झारखंड के टिकाऊ विकास का विज़न

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यूनाइटेड किंगडम की आगामी आधिकारिक यात्रा के क्रम में 23 जनवरी 2026 को सायं 5 बजे विश्व विख्यात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन “आदिवासी बहुल, संसाधन-समृद्ध राज्य टिकाऊ और हरित औद्योगीकरण, जिम्मेदार खनिज-आधारित विनिर्माण और समावेशी, निवेश-आधारित विकास को कैसे आगे बढ़ा सकता है” विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।
कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सामाजिक मानवशास्त्र की प्रोफेसर एवं ऑल सोल्स कॉलेज की फेलो प्रोफेसर अल्पा शाह तथा ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में राजनीति और लोक नीति की प्रोफेसर माया ट्यूडर भी इस विषय पर अपने विचार रखेंगी।
यह चर्चा राज्य सरकार की “प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण विकास की दृष्टि” के अनुरूप आयोजित की जा रही है, जिसमें टिकाऊ विकास, हरित औद्योगीकरण और समावेशी आर्थिक प्रगति के विभिन्न पहलुओं पर विमर्श होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *