झारखंड में इन दिनों सर्दी का प्रकोप चरम पर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

झारखंड : शीतलहर का कहर जारी, सुबह घना कोहरा छाने की संभावना
झारखंड में इन दिनों सर्दी का प्रकोप चरम पर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय कनकनी बढ़ेगी।
घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, अलाव का सहारा लेने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *