रांची : ईडी ने रांची पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल की रिट याचिका

रांची : ईडी ने रांची पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल की रिट याचिका
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची पुलिस द्वारा अपने कार्यालय में की गई जांच और छापेमारी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। ईडी ने आरोप लगाया है कि रांची पुलिस की यह कार्रवाई पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) में हुए कथित 23 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में जानबूझकर बाधा डालने और आरोपियों को बचाने की साजिश का हिस्सा है।
ईडी का कहना है कि जिस समय यह कार्रवाई की गई, उस वक्त एजेंसी पीएचईडी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही थी। ऐसे में पुलिस द्वारा ईडी कार्यालय में जांच और छापेमारी से न केवल केंद्रीय एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप हुआ, बल्कि जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास भी किया गया।
रिट याचिका में ईडी ने हाईकोर्ट से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी स्तर पर हस्तक्षेप की आशंका समाप्त हो।
मामले को लेकर राज्य की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब झारखंड हाईकोर्ट के निर्णय पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, जो तय करेगा कि इस पूरे प्रकरण की आगे जांच किस एजेंसी के हवाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *