रांची/रजरप्पा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने रजरप्पा में की पूजा-अर्चना

रांची/रजरप्पा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने रजरप्पा में की पूजा-अर्चना
झारखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने आज रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचकर मां छिन्नमस्तिका के दर्शन किए। उन्होंने सपरिवार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
पूजा के बाद प्रो. आदित्य साहू ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और राज्य के हर वर्ग का समग्र विकास हो। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा बने रहने की भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। दर्शन-पूजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद प्रो. साहू ने मंदिर प्रबंधन से भी मुलाकात की और धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रजरप्पा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे संगठन के लिए शुभ संकेत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *