झारखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, आदित्य साहू को सौंपी कमान


भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। राज्यसभा सांसद और पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को भाजपा झारखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।
केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी जुएल उरांव ने पार्टी के आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा की। यह फैसला संगठन पर्व के अंतिम चरण में लिया गया, जहां 13 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, आदित्य साहू के नाम पर पार्टी में व्यापक सहमति बनी, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भाजपा झारखंड में संगठनात्मक रूप से नई मजबूती हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *