रांची में शीतलहरी के मद्देनजर KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएँ 12–14 जनवरी तक स्थगित, कक्षा 7–12 की पढ़ाई सुबह 10 बजे से

रांची | जिला जनसम्पर्क कार्यालय
रांची जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके तहत रांची जिले को येलो जोन में चिन्हित किया गया है।
इसी के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी विद्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार कक्षा KG से कक्षा 6 तक की सभी कक्षाएं 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी। वहीं कक्षा 7 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं अब पूर्वाह्न 10:00 बजे से संचालित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन को इन आदेशों के कड़ाई से अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *