जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ


जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
रांची। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माननीय मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस गरिमामय अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो सहित झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी, झारखंड हाई कोर्ट के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक इससे पूर्व बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव से झारखंड उच्च न्यायालय की न्यायिक कार्यप्रणाली को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *