दिनांक 07.01.2026 को रात्रि लगभग 01:00 बजे मुकेश कुमार, पिता–सीताराम यादव, पता–सनथाली, जसीडीह, जिला–देवघर (वर्तमान पता–सुभाष चौक, कोकर, थाना–सदर, जिला–रांची) ड्यूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में सुभाष चौक, कोकर के पास एक दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुकेश कुमार के साथ मारपीट की गई तथा उनका मोबाइल फोन एवं नकद राशि छिनने का प्रयास किया गया।
इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या–06/25, दिनांक–07.01.2026 के अंतर्गत धारा–126(2)/115(2)/117(2)/109(1)/304(2)/62 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना के उद्भेदन हेतु सदर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन (पंजीकरण संख्या–JH05CW-7339) सहित घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
ऋषभ कुमार, उम्र–23 वर्ष, पिता–दीपक कुमार, पता–गोह सरैया, थाना–गोह, जिला–औरंगाबाद (बिहार)।
मनीष कुमार, उम्र–23 वर्ष, पिता–राजेश महतो, पता–तोपा तोयरा, थाना–माण्डू, जिला–रामगढ़।
उक्त दोनों अभियुक्तों का वर्तमान पता–तिरिल, नियर तालाब, थाना–सदर, जिला–रांची है।
बरामद एवं जप्त सामानों का विवरण :
एक मोटरसाइकिल, पंजीकरण संख्या–JH05CW-7339।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी :
श्री कुलदीप कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, सदर थाना, रांची।
स०अ०नि० गोपाल दास।
सदर थाना सशस्त्र बल।
पी०सी०आर०-221।
सदर थाना पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

