मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की मुलाकातनववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की मुलाकात
नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान सांसद श्री सुखदेव भगत, विधायक श्रीमती लुईस मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक श्री कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक श्री केदार हाजरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन एवं जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *