चूड़ा खरीदने के लिए घर से निकले मासूम भाई-बहन पिछले पांच दिनों से लापता हैं, लेकिन मंगलवार को पांचवें दिन भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका

राजधानी रांची से एक बेहद चिंताजनक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आ रही है। चूड़ा खरीदने के लिए घर से निकले मासूम भाई-बहन पिछले पांच दिनों से लापता हैं, लेकिन मंगलवार को पांचवें दिन भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता बच्चों की पहचान सात वर्षीय अंश और छह वर्षीय अंशिका के रूप में हुई है।
बच्चों के लापता होने से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। थक-हारकर अब पुलिस ने बच्चों के बारे में सूचना देने वाले के लिए 51 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। साथ ही, बच्चों का पोस्टर जारी कर जिलेभर में प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार, 2 जनवरी की शाम करीब चार बजे अंश और अंशिका चूड़ा खरीदने के लिए घर से शालिमार बाजार गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। बच्चों के नहीं मिलने पर परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो धुर्वा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश अभियान शुरू किया। धुर्वा थाना पुलिस के साथ-साथ जिले के अन्य थानों को भी बच्चों की खोज में लगाया गया है। कई इलाकों में छापेमारी की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले के सभी थानों को बच्चों के पोस्टर भेजे गए हैं, ताकि हर स्तर पर उनकी तलाश हो सके।
जारी पोस्टर में बच्चों की तस्वीर के साथ हटिया डीएसपी, धुर्वा थाना प्रभारी और बच्चों के पिता का मोबाइल नंबर भी दिया गया है, ताकि किसी को भी कोई जानकारी मिले तो वे सीधे संपर्क कर सकें।
इधर, लगातार पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग न मिलने से परिजनों में आक्रोश है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन अब धरने पर बैठ गए हैं और बच्चों की जल्द बरामदगी को लेकर पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने फिलहाल कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।
पूरा शहर दुआ कर रहा है कि मासूम अंश और अंशिका सुरक्षित अपने घर लौट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *