शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रांची जिले में सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया गया है

शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रांची जिले में सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में प्री-नर्सरी/नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई 06 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी।
हालांकि, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी निर्धारित अवधि में विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। वहीं, यदि किसी विद्यालय में इस अवधि के दौरान प्री-बोर्ड या अन्य अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके संचालन को लेकर संबंधित सक्षम प्राधिकारी परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के कारण बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *