मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे
देवघर —
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर आज देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ एवं अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट परिसर के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सम्मान में पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे चुनावी प्रक्रिया से जुड़े बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से मुलाकात कर उनसे संवाद भी करेंगे।
यह दौरा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *