हजारीबाग महिला थाना परिसर में नर्स ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

हजारीबाग महिला थाना परिसर में नर्स ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश
हजारीबाग —
झारखंड के हजारीबाग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़कागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नर्स ने शनिवार शाम महिला थाना परिसर में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर अवस्था में महिला को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्स किसी मामले को लेकर महिला थाना पहुंची थी। इसी दौरान उसने जहर खा लिया। हालांकि, आत्महत्या के प्रयास के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि महिला के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना महिला थाना परिसर में घटित होने के कारण कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *