प्रयागराज : पौष पूर्णिमा के साथ माघ मेला 2026 का शुभारंभ, संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज : पौष पूर्णिमा के साथ माघ मेला 2026 का शुभारंभ, संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज।
तीर्थराज प्रयागराज में माघ मेला 2026 का शुभारंभ शनिवार को पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधिवत रूप से हो गया। इस अवसर पर संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु संगम नोज पर पहुंचने लगे थे। हर-हर गंगे और जय संगम के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने विधिविधान से स्नान किया और मां गंगा का पूजन-अर्चन किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा एवं यातायात की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। संगम तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे स्नान सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही माघ मेला 2026 की धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत हो गई है, जो पूरे माघ माह तक श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *