नववर्ष पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सांसद पप्पू यादव व नवीन जिंदल की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्णिया (बिहार) से लोक सभा सांसद पप्पू यादव एवं कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से लोक सभा सांसद नवीन जिंदल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी आगंतुकों को नववर्ष के अवसर पर अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में राज्य एवं देश के समसामयिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *