मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 9 गंभीर घायल

मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 9 गंभीर घायल
मुंबई:
मुंबई के भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। BEST की एक बस रिवर्स लेते समय अचानक बेकाबू हो गई और स्टेशन रोड पर खड़े पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बस चालक द्वारा रिवर्स लेने के दौरान नियंत्रण खो देने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए स्टेशन रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे ने एक बार फिर महानगर में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *