गुमला में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

गुमला में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
गुमला:
झारखंड के गुमला जिले में आज अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ का भव्य शुभारंभ हो रहा है। यह दो दिवसीय महोत्सव रायडीह प्रखंड के मांझाटोली स्थित पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक बैरियर बगीचा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए कलाकार और जनसमूह भाग ले रहे हैं।
इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू होंगी, जो आज मंगलवार को गुमला पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
‘कार्तिक जतरा 2025’ के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, नृत्य-संगीत और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों की लोक कलाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन न केवल क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा, बल्कि जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *