चतरा में पेट्रोल पंप लूट 5–6 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूटे तीन लाख रुपये, CCTV में कैद हुई वारदात

चतरा में पेट्रोल पंप लूट 5–6 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूटे तीन लाख रुपये, CCTV में कैद हुई वारदात
चतरा — जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। चतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर 5 से 6 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलते हुए करीब तीन लाख रुपये नकद की लूट को अंजाम दिया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, बदमाश हथियारों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों को डराते-धमकाते हुए कैश काउंटर से रुपये लूट लिए। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *