तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
रांची।
झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज रांची आगमन हुआ। राष्ट्रपति के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका अभिवादन कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति श्द्रौपदी मुर्मू को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) सप्रेम भेंट किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान प्रशासनिक एवं सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।




