राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचेंगी रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचेंगी रांची
रांची।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रविवार को अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगी। गोवा एवं कर्नाटक दौरे के बाद वह भारतीय सेना के विशेष विमान से शाम करीब 6 बजे बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगी।
रांची आगमन पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनज़र राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और राज्य के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *