जनता दरबार से जनसमस्याओं का त्वरित समाधानउपायुक्त के निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में आयोजित हुआ जनता दरबार, सैकड़ों शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन


जनता दरबार से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान
उपायुक्त के निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में आयोजित हुआ जनता दरबार, सैकड़ों शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
रांची के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में आयोजित होने वाले जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में प्राप्त शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
जनता दरबार के दौरान जाति, आय, आवासीय, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, पंजी-2 में सुधार, दाखिल-खारिज, लगान रसीद, पेंशन, मुआवजा समेत अन्य राजस्व मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।
अंचलवार प्रमुख निष्पादन विवरण
अनगड़ा अंचल : 122 आवेदनों का निष्पादन
राहे अंचल : 75 मामलों का निष्पादन
मांडर अंचल : पंजी-2 सुधार, जाति प्रमाण पत्र, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन सहित 32 से अधिक मामलों का समाधान
चान्हो अंचल : 131 मामलों का निष्पादन, जिनमें 110 जाति प्रमाण पत्र निर्गत
सिल्ली अंचल : 85 मामलों का निष्पादन, साथ ही सड़क दुर्घटना एवं डूबने से मृतकों के आश्रितों को मुआवजा
नगड़ी अंचल : 137 आवेदनों का निष्पादन
नामकुम अंचल : 181 मामलों का निष्पादन
अरगोड़ा अंचल : 50 मामलों का निष्पादन
सोनाहातू अंचल : तत्काल प्रमाण पत्र निर्गत, वज्रपात से मृतकों के आश्रितों को ₹4 लाख की सहायता राशि RTGS के माध्यम से प्रदान
जनता दरबार के दौरान राज्य सरकार की आपदा राहत नीति के तहत वज्रपात, पानी में डूबने एवं सड़क दुर्घटनाओं से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को निर्धारित मुआवजा राशि प्रदान की गई, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिली।
इस अवसर पर संबंधित अंचलाधिकारियों ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से बचाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर और शीघ्रता से करना है। उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का नियमित आयोजन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन, रांची ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को अपने-अपने अंचलों में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *