मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से संथाली संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन एवं जाहेरथान कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर, 2025 को जमशेदपुर (दिशोम जाहेर, करनडीह) में आयोजित होने वाले 22वें संथाली “पारसी माहा” एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री रविंद्र नाथ मुर्मू, सहायक महासचिव श्री मानसिंह मांझी, जाहेरथान कमेटी के कार्यकारी सदस्य सागेन हंसदा एवं शंकर हेंब्रम उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने संथाली भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


